फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

सभासद के नाबालिग बेटे को अगवा करने की कोशिश

Sat, 30 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
खागा (फतेहपुर)। दौड़ लगाने के बाद घर लौट रहे सभासद के बेटे को गुुरुवार की शाम स्कार्पियो सवार लोगों ने अगवा करने की कोशिश की। लोगों ने ललकारने पर अपहर्ता बेटे को छोड़कर भागे। पीछा करने पर पांच किमी दूर रेलवे लाइन के किनारे वाहन छोड़कर आरोपी भाग निकले। गुस्साई भीड़ ने वाहन में तोड़फोड़ की। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची। पुलिस ने स्कार्पियो को कोतवाली में खड़ी कराई है। स्कार्पियो खागा के गांधी पार्क के इरफान अली के नाम रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन

खागा नगर पंचायत में राजपूत नगर के सभासद रामप्रकाश का बेटा अंकुश सिंह(16) कक्षा नौ का छात्र है। वह गुरुवार शाम घर से गांव किनारे हाईवे से जुड़े मैदान में दौड़ने गया था। यहां गांव के और भी लड़के दौड़ने आते हैं। वह शाम को अकेले घर लौट रहा था। अंकुश ने बताया कि रास्ते में स्कार्पियो पहले खड़ी थी। उसमे तीन-चार लोग थे। उसे देखकर एक युवक बाहर निकला और उसे गाड़ी में खींचकर ले जाने लगा। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग ललकारते हुए दौड़ पड़े। उनको आते देखकर स्कार्पियो सवार उसे छोड़कर भाग निकले। कुछ गांव के लोगों के पास बाइक थी। स्कार्पियो सवार पीछा होने पर सुजरही गांव में जा घुसे। गांव के जंगल के रास्ते से रेलवे लाइन तक पहुंचे। रेलवे लाइन के आसपास भागने का रास्ता नहीं मिला तो स्कार्पियो छोड़कर भाग निकले। यह देख गांव के लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को कोतवाली लेकर आई। सभासद रामप्रकाश ने बताया कि घटना में बेटे को चोटें आई है। उनकी किसी से कोई ऐसी रंजिश नहीं है जिससे बेटे को नुकसान पहुंचाया जाए। चुनाव जीत हार का सिलसिला लगा रहता है। उन्होंने स्कार्पियो सवार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दो दिन के अंदर घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने वाहन नंबर की छानबीन की। स्कार्पियो खागा के ही गांधी पार्क के इरफान अली के नाम पर निकली। पुलिस ने इरफान अली से संपर्क किया। उसने पुलिस को बताया कि उसने वाहन हथगाम के एक शख्स को बेच दिया है। कोतवाल परशुराम ने बताया कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed