फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

कमरों का ताला तोड़कर नकदी, जेवर चोरी

Sun, 13 Oct 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
चौडगरा। बैग दुकानदार के घर का ताला तोड़कर शुक्रवार रात चोर नकदी व जेवर समेट ले गए। परिवार को सुबह घटना की जानकारी हुई। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाने के गुगौली निवासी रामकिशोर कुरील पुराने मकान में रहते हैं। कुछ दूरी पर बने नए मकान में बेटा अनिल परिवार समेत रहता है। हाल में अनिल की पत्नी को प्रसव हुआ है। इसी वजह से पूरा परिवार पुराने घर में
विज्ञापन

रह रहा था। नए घर में रात को ताला लगा रहता है। अनिल सुबह नए मकान में पहुंचे। गेट का ताला टूटा पाया। उसके बाद कमरों का ताला टूटा देखा। बड़ा बक्से का ताला तोड़कर चोर तांबे, पीतल के बर्तन, साड़ियां, कपड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

उठा ले गए। चोर सीढ़ियों का ताला तोड़कर दूसरी मंजिल के कमरे में भी पहुंचे। वहां से अलमारी का लॉकर तोड़कर दस ग्राम झुमकी, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, मांथबेंदी, आधा किलो चांदी के जेवरात, एक एलईडी, पंखा उठा ले गए पीड़ित का चौडगरा में नए बैग बनाने का काम करता है। थानेेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि तहरीर परिवार से मांगी गई है।
युवक का शव बरामद, शिनाख्त नहीं
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में गुनीर गांव किनारे गंगा नदी के बीच बालू में फंसे शव को शुक्रवार रात पुलिस ने बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक करीब तीन दिन पुराना शव है। उसकी उम्र करीब 25 साल है। सफेद टीशर्ट और नीली जींस पहने है। नदी के बीच रेत का ढेर है। उसी ढेर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने कयास लगाया कि कहीं से शव बहकर आया है। मौके तक पहुंचने के लिए पुलिस को स्टीमर से पहुंचना पड़ा। अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। ब्यूरो

दुकान में लोडर घुसा, हड़कंप
जोनिहा। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे में उत्तम सिंह परिहार की दुकान में शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर लोडर जा घुसा। हादसे से हड़कंप मच गया। लोडर में चालक नहीं था। उसमें भूसा लदा हुआ था। चौकी इंचार्ज बीबी सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed