{"_id":"5d8d0d238ebc3e0178341b3f","slug":"crime-fatehpur-news-knp516114332","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर तीन सगे भाइयों के घर दस लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताले तोड़कर तीन सगे भाइयों के घर दस लाख की चोरी
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के पनी मोहल्ले में तीन भाइयों के कमरों का ताला तोड़कर चोर दस लाख से अधिक का माल समेट ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस को तहरीर दी गई है।
पनी मोहल्ला निवासी दिवंगत रामप्रताप श्रीवास्तव (रिटायर्ड पेशकार) के बेटे पंकज श्रीवास्तव मैनपुरी जिले में दूरदर्शन टावर में सीनियर टेक्नीशियन हैं। पहले शहर के आवास विकास टावर में थे। उनका छोटा भाई रोहित कुमार श्रीवास्तव दस दिन पहले मार्ग दुर्घटना का शिकार हुआ था। तीसरा भाई सोमित श्रीवास्तव लखनऊ में
प्राइवेट नौकरी करता है। परिवार रोहित को इलाज के लिए लखनऊ ले गया था। उसकी तीमारदारी में परिवार के सभी लोग थे। यहां घर में ताला बंद था। पड़ोसी सरोज गुरुवार सुबह उनके गेट के सामने से निकले। गेट खुला देखकर अंदर पहुंचे। पहले कमरे का दरवाजे का ताला टूटा देखा। सूचना पर पंकज श्रीवास्तव समेत परिवार के
विज्ञापन
लोग आए। तीनों भाइयों के कमरों के ताले टूटे थे। कमरों का सारा सामान बिखरा था। अलमारी और लॉकर तोड़कर सारा माल चुरा ले गए हैं। पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी पत्नी का सोने का हार, कंगन, पांच अंगूठी, दो बेंदी, एक सेट झाला, नथुनी दो, जंजीर एक, एक सेट झुमकी, एक सेट बाली, सोने का बिस्किट, करीब
एक किलो चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। रोहित के कमरे से चोर एक जोड़ी सोने का टॉप्स, दस हजार नकदी, तीन जोड़ी पायल चोरी हुआ है। तीसरे सोमित के घर से चार अंगूठी, सोने की सलाई, एक किलो चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज ऋषभ कुमार सिंह जांच करने पहुंचे। उसके बाद फोरेंसिक टीम पहुंची। इसी इलाके में एक पखवारे पहले विकास भवन कर्मचारी कंचन श्रीवास्तव के घर से लाखों की नगदी जेवरात चोरी हुए थे। अभी तक उसका खुलासा नहीं हो सका। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।