फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

चार दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Wed, 04 Sep 2019 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
crime
विजयीपुर (फतेहपुर)। चार दिन से लापता युवक का शव बुधवार दोपहर जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव निवासी फूल सिंह का बेटा सुनील सिंह उर्फ शिव कुमार (25) घर का कामकाज देखता था। वह एक सितंबर को खेत में काम पर गया था। घर नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। किशनपुर थाने के पलवाहार गांव के जंगल में बुधवार दोपहर लगभग दो बजे कुछ चरवाहे दुर्गंध आने पर
विज्ञापन

शीशम के पेड़ के पास पहुंचे। पेड़ में शव लटका देखकर हैरान हो गए। ग्रामीणों में सूचना आग की तरह फैल गई। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। शरीर पर कीड़े पड़ गए थे। दुर्गंध भीषण होने के कारण कोई पास नहीं जा पा रहा था। पुलिस ने फिनायल डलवाया। दुर्गंध कम होने के बाद रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा गया। पिता
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल सिंह ने कपड़ों से शव की पहचान बेटे के रूप में की। पिता ने बताया कि बेटा मादक पदार्थ का लती हो गया था। वह अक्सर दस 15 दिन के लिए घर से गायब हो जाता था। इसी वजह से गायब होने की शाम के बाद खोजबीन में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed