फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

किसान की घर से नकदी, जेवर चोरी

Sun, 30 Jun 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
scattered belongings - फोटो : fatehpur
बहुआ (फतेहपुर)। बेखौफ चोर हर दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। शुक्रवार रात चोरों ने ललौली थाना क्षेत्र के दो गांवों में नगदी, जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। दोनों जगह परिवार के लोग गर्मी के चलते दरवाजे पर सो रहे थे। सुबह घटना की जानकारी पर पीड़ित परिवारों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस घटनाओं की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के तपनी के मजरे करेरा गांव निवासी किसान बहोरेलाल श्रीवास्तव पत्नी सुमित्रा देवी, बेटे सूरज, बेटी शिखा देवी के साथ शुक्रवार रात घर के बाहर मैदान में सोए थे। परिवार की नींद सुबह खुली। कमरे में लगा ताला टूटा देखकर होश उड़ गए। सामान बिखरा था। बक्से, अटैची के लॉकर टूटे थे। बहोरेलाल ने बताया कि चोर घर के पीछे की दीवार से छत में चढ़े हैं। उसके बाद आंगन में कूदे। चोरी के बाद घर के दरवाजे से माल लेकर भाग निकले हैं। बहोरेलाल ने पुलिस को बताया कि बक्से व अटैची से पांच हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, बाला, सोने की बेसर चोरी हुआ। चांदी के जेवरातों में पायल, तीन जोड़ी तोड़िया, छह जोड़ी चांदी का मीना चोरी हुआ है। एसओ केशवदास वर्मा ने बताया कि घटना की पुलिस जांच को पहुंची है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, दतौली चौकी क्षेत्र के कोर्राकनक के सुधीन का डेरा गांव निवासी छत्रपाल निषाद मुंबई में कमाते हैं। गृहस्वामिनी रामकली ने बताया कि पति ने मुंबई से कुछ दिन पहले मकान बनवाने के लिए 40 हजार रुपये भेजे थे। बैंक से रुपये निकाल कर घर में रखे थे। बेटी पूजा साथ रहती है। गर्मी के कारण घर के बाहर शुक्रवार रात दोनों टीन शेड के नीचे खाना खाकर सोये थे। सुबह नींद खुली। अंदर कमरे का ताला टूटा था। बक्से, अटैची का सामान बिखरा पड़ा देखकर होश उड़ गए। 100 नंबर में पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने बताया कि बक्से में बैग से दो जोड़ी सोने के मंगलसूत्र, दो जोड़ी कान की सोने की झुमकी, दो सोने की अंगूठी, दो बेसर, चांदी के तीन बिछुवा, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी तोड़िया, छह चांदी की अंगूठी, चांदी की जंजीर, तीन जोड़ी चांदी की मीना चोरी हुआ है। पीड़िता रामकली और उसकी बेटी का हाल बेहाल रहा। दतौली चौकी प्रभारी प्रेमपाल यादव मौके की छानबीन को पहुंचे। पीड़िता को घटना का खुलासे के आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कुत्ते से टकरा कर बाइक सवार घायल
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के पेट्रोल पंप के पास कुत्ते के सामने आने से शुक्रवार रात बाइक सवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ललौली थाने के लदिगंवा निवासी श्रीचंद्र (35) बहुआ से घर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास हादसे का शिकार हुआ। बाइक समेत काफी दूर तक घिसटता चला गया। बहुआ चौकी प्रभारी किशन सिंह मौके पर पहुंचे। हेलमेट न होने से सिर में भी चोट लगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed