{"_id":"5d1667368ebc3e3c6e1fca5e","slug":"crime-fatehpur-news-knp4983771103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजीविका के नाम पर संगठन अध्यक्ष ने हड़पी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजीविका के नाम पर संगठन अध्यक्ष ने हड़पी रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजीविका के नाम पर संगठन अध्यक्ष ने हड़पी रकम
पांच लाख रुपये गबन के आरोप में सीडीओ ने दिए एफआईआर के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। राष्ट्रीय आजीविका मिशन में ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं की आजीविका के लिए आई धनराशि को हजम कर लेने का आरोप संगठन की अध्यक्ष पर लगा है। संगठन की महिला सदस्यों ने सीडीओ चांदनी सिंह से शिकायत की है। सीडीओ ने एफआईआर कराने का आदेश दिए है।
मामला हथगाम विकास खंड के करमोन मवइया गांव के भोले शंकर महिला ग्राम संगठन का है। इस संगठन के साथ मवइया के पांच और पड़री के तीन स्वयं सहायता समूहों को मिलाकर कुल आठ समूह जुड़े हुए हैं। संगठन से जुड़ी 84 महिलाएं समूह में खेती और पशुपालन से जुड़े काम करती हैं। महिलाओं का आरोप है कि संगठन की अध्यक्ष आशा देवी ने ब्लाक लेवल एसोसिएशन के साथ मिलकर तकरीबन पांच लाख रुपये का गबन किया है। जिसमें आशा देवी ने एक लाख रुपये अपने वेतन के नाम पर निकाले हैं। बारह हजार पांच सौ रुपये का फर्नीचर के बदले खागा की एक फर्म को 21,856 रुपये भुगतान किया है।
इसी क्रम में एक लाख दस हजार रुपये तीन बार तीन समूहों के नाम पर निकाला गया है। तीन लाख रुपये राधा देवी पत्नी अरुण निवासी करमोन के निजी खाते में ट्रांसफर किया गया है। यह सारी घोटालेबाजी 21 दिसंबर 2017 से अभी तक लगातार की जाती रही है। सीडीओ चांदनी सिंह ने मसले को समझते हुए संगठन अध्यक्ष और उससे जुड़े हुए जिम्मेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने को कहा। सीडीओ ने एफआईआर कराने की जिम्मेदारी जिला मिशन प्रबंधक मनोज कुमार को दी है।
विज्ञापन
वर्जन
मिशन प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि घोटाले से संबंधित बैंक खातों का डिटेल निकाल कर महिलाओं के बयान व उनके शिकायती पत्र के साथ संगठन अध्यक्ष और बीएलए के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी। संगठन थरियांव क्षेत्र का होने के कारण एफआईआर थरियांव थाने में लिखाई जाएगी।