{"_id":"5d1665d58ebc3e3ce5626f9d","slug":"crime-fatehpur-news-knp4983583111","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर हत्याकांड में फरार आरोपी की कुर्की की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर हत्याकांड में फरार आरोपी की कुर्की की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जीएमआर कंपनी के इंजीनियर अजय सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस टीमों को फरार आरोपी पर शिकंजा कसने की तैयारी के आदेश दिए गए हैं। पुलिस कुर्की की तैयारी कर रही है।
फिरोजाबाद-शिकोहाबाद थाने के रामनगर निवासी अजय सिंह रेलवे फ्रेट कोरीडोर निर्माण कंपनी जीएमआर के इंजीनियर थे। शहर के वीआईपी रोड आवास से 14 मई को एकारी प्लांट जा रहे थे। एकारी रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में फिरोजाबाद के ठेकेदार आयुष शर्मा मास्टरमाइंड निकला था। वारदात का पुलिस ने ठेकेदार के मेठ खागा निवासी मुखिया और शहर के मऊ निवासी लंबू को गिरफ्तार कर खुलासा किया था। तीसरा
आरोपी ठेकेदार का कार चालक मनीष जाधव निवासी जसवंत नगर इटावा ने कोर्ट में सरेंडर किया था। आयुष को पुलिस ने आठ जून को गिरफ्तार किया था। मामले में पांचवा आरोपी फिरोजाबाद दक्षिणी थाने के सुनील जाधव था। उसे घटना को अंजाम देने के लिए बुलाया गया था। सुनील जाधव ने इंजीनियर की बोलेरो रुकवाने के बाद डंडे से
विज्ञापन
बाकी दो इंजीनियर को भी पीटा था। बोलेरो के शीशे तोड़कर दहशत का माहौल बनाया था। वारदात के डेढ़ माह होने वाले हैं। हत्यारोपी सुनील जाधव पुलिस की पकड़ से दूर है। एसपी रमेश ने बताया कि हत्याकांड में काम करने वाली टीमों को सुनील जाधव की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। पुलिस जल्द ही कुर्की का आदेश लेकर आरोपी के घर रवाना होगी।