फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

पत्नी वियोग में 32 घंटे पेड़ में चढ़ा पति हांफी पुलिस

Thu, 27 Jun 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
हसवा (फतेहपुर)। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बे के सराय सईद खां मोहल्ले में सिरफिरे युवक के हाईवोल्टेज ड्रामे से ग्रामीण और पुलिस घंटों परेशान रही। पत्नी वियोग में युवक मंगलवार सुबह करीब दस बजे पेड़ पर चढ़ गया। पुलिस और दमकल कर्मियों को खूब छकाया। पुलिस के जाने के बाद ग्रामीणों को युक्ति सूझी। ग्रामीण डंडे में आग सुलगाकर युवक के करीब तक तक ले गए, तब करीब 32 घंटे बाद वह नीचे उतरा और गांव से भाग गया।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बे के सराय सईद खां निवासी रामकिशोर का बेटा प्रमोद लोधी की शादी हथगाम थाना क्षेत्र के धानी का पुरवा गांव में सरोज से चार साल पहले हुई थी। दंपति एक साल की बेटी अनन्या है। प्रमोद मुंबई में मजदूरी करता है। चार माह पहले प्रमोद का पत्नी से विवाद हुआ था। तभी वह मायके चली गई थी। सात दिन पहले प्रमोद पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। पत्नी ने लौटने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

सुबह घर से करीब सौ मीटर दूर नीम के पेड़ पर उसे चढ़ा देखकर ग्रामीणों ने कारण पूछा। उसने पत्नी के घर आने पर ही उतरने की बात कही। दोपहर करीब एक बजे चौकी इंचार्ज अश्वनी सिंह पहुंचे। देर तक प्रयास किया गया। हारकर पुलिस लौट गई। इस दौरान पुलिस ने युवक की पत्नी से भी फोन पर बातचीत की। उसने आने से मना कर दिया। पुलिस दोबारा रात को दमकल कर्मियों के साथ पहुंची। सीढ़ी लगाकर चढ़ने लग, तभी उसने कूदकर जान देने की धमकी दे डाली। पुलिस-प्रशासन बैकफुट पर आ गया। रात में बारिश होने पर भी चढ़ा रहा। करीब एक बजे पुलिस लौट गई। तीसरी बार पुलिस बुधवार सुबह नौ बजे के करीब पहुंची। कार्यवाहक एसओ उमाकांत यादव, महिला पुलिस बल, थाने, चौकी का फोर्स पहुंचा। वह बड़े अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगा। इलाकाई लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मां-पिता नहीं है। बड़ी मां वासुदेई भतीजे को नीचे बुलाने की कोशिश करती रही। वह रोती-बिलखती रही। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस हलाकान होकर लौट गई। ग्रामीणों ने लंबे डंडे में कपड़ा बांधकर आग लगाई और पेड़ की नीचे भी आग लगाई गई। जलते डंडे को पैर के करीब ले गए। तब वह नीचे उतरकर गांव से भाग निकला। कार्यवाहक एसओ उमाकांत यादव ने बताया कि घटना की उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। उनके आदेेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................................
दो साल पहले कुएं में कूदा था
हसवा। पत्नी से झगड़ा होने के कारण दो साल पहले कुएं में कूद गया था। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद कुएं से निकाला था। कुएं में गिरने के कारण प्रमोद को काफी चोटें भी आई थी। प्रमोद को लोग सिरफिरा मानते हैं। उसकी हरकतों से परेशान होकर पत्नी मायके गई थी। कई लोगों ने पत्नी को फोन मिलाया। उसे बुलाने की कोशिश करते रहे जिससे मामला रफादफा हो सके। पत्नी ने आने से साफ इंकार कर दिया। वह चार माह पहले मुंबई से लौटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed