{"_id":"61536c8b8ebc3e09f4370e46","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6550816198","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पांच पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में एसपी के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाखा गांव निवासी प्रेमशंकर की पुत्री सोनी देवी की शादी 22 जून 2018 को विनीत कुमार पांडेय निवासी कस्बा गाजीपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। सोनी देवी का आरोप है कि पति विनीत कुमार, ससुर मेडीलाल, सास शिवदुलारी, जेठ पप्पू पांडेय, जेठानी पूनम पांडेय दहेज में बाइक और 50 हजार की मांग करने लगे।
उसके माता-पिता ने दहेज देने में असमर्थता जताई। सीमा की एक 11 माह की बेटी है। 29 अगस्त को ससुरालीजनों ने पीटकर घर से भगा दिया। इसकी शिकायत थाने में की गई, कोई कार्यवाही नहीं हुई। महिला ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।