{"_id":"6137b7fb8ebc3e2188543d7b","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp650804871","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप की कोठरी में चलता मिला सेक्स रैकेट, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप की कोठरी में चलता मिला सेक्स रैकेट, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
हथगाम। पनहा गांव में एक नलकूप की कोठरी में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा है। सीओ थरियांव के साथ पहुंची हथगाम पुलिस ने मंगलवार दोपहर यहां से तीन लड़कियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। तीन युवक मौके से भाग निकले। सीओ ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सीओ थरियांव अनिल कुमार और इंस्पेक्टर हथगाम सत्येंद्र सिंह ने सूचना मिलने पर मंगलवार दोपहर पुलिस बल के साथ नलकूप की कोठरी पर छापा मारा। पुलिस को नलकूप के अंदर से तीन युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से दो बाइक, चार मोबाइल, पांच हजार रुपये व आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
जबकि तीन युवक मौके से भाग निकले। पकड़ी गईं युवतियों में एक शाहजहांपुर, एक हरदोई और एक कानपुर नगर की रहने वाली है। दो युवतियों का मायका कानपुर में है। जबकि गिरफ्तार युवकों की पहचान मोहम्मद इरफान निवासी वार्ड 12 हथगाम और मुस्तकीम निवासी वार्ड पांच हथगाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सीओ थरियांव ने बताया कि तीन युवतियों और दो युवक इरफान व मुस्तकीम को गिरफ्तार किया गया है। फरार हुए आरोपियों में हथगाम का अब्दुल्ला, गुड्डन व सर्वेश हैं। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस लगी हुई है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सीओ थरियांव की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। नलकूप संचालक व एक व्यक्ति जो नलकूप की देखरेख करता था, उनकी भूमिका की भी जांच होगी।