{"_id":"6131213a8ebc3e7a137f2033","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp649798632","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 घंटे से किराना व्यापारी का बेटा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 घंटे से किराना व्यापारी का बेटा लापता
विज्ञापन
बिंदकी। घर से निकला किराना व्यापारी का बेटा अचानक लापता हो गया। परिजन काफी देर तक खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। देर शाम परिजन कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस लापता युवक की खोजबीन में जुटी है। करीब 30 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मोहल्ला घियाही गली निवासी किराना व्यापारी कमल ओमर का 19 वर्षीय पुत्र आर्यन उर्फ जतिन घर से निकला था। शाम तक वापस घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन की गई लेकिन जब कोई पता नहीं चला। बुधवार देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मामले की जानकारी मिलते पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। रात को भी कई जगह पूछताछ की गई।
उधर, परिजन और अन्य लोग भी खोजबीन करते रहे। गुरुवार को 30 घंटे बाद भी युवक की कोई जानकारी नहीं हो पाई। हालांकि इस मामले में पुलिस युवक के कई दोस्तों से लगातार संपर्क बनाए हुए है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
युवक के चाचा पंकज ने बताया कि भतीजे आर्यन उर्फ जतिन के दोस्तों को फोन लगाया है। इसके अलावा कई रिश्तेदारी और पहचान वालों को भी फोन लगाया गया। लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चला है। कोतवाल रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है। जल्द पता लगाया जाएगा।