फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

सजायाफ्ता ने छत पर चढ़कर तमंचे से की फायरिंग

Wed, 07 Jul 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
थरियांव। हत्या के मामले में सजायाफ्ता और जमानत पर बाहर एक व्यक्ति सोमवार रात गांव में दहशत फैला दी। घर की छत पर चढ़कर उसने फायरिंग की तो गांव के लोग डर गए। खबर मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। तमंचा भी साथ होने के कारण पुलिस भी उसे पकड़ने में हिचकिचाने लगी। पौन घंटे की मेहनत के बाद उसे कमरे से बाहर लाया जा सका।
विज्ञापन

मीसा गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद पासवान सोमवार रात करीब 10 बजे अपने घर की छत पर चढ़कर तमंचे से फायरिंग करने लगा। गोली की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसआई उपदेश कुमार, पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे तो उन्हें देख रामेश्वर घर के एक कमरे में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा तो वह अंदर से चीखने चिल्लाने लगा।
विज्ञापन

खुद को नुकसान पहुंचाने की आशंका के चलते पुलिस भी उस पर दबाव नहीं बना पा रही थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालने प्रयास शुरू किया। करीब पौने घंटे के बाद जब दरवाजा खुला तो पुलिस ने रामेश्वर को पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा, आठ कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। रामेश्वर पासवान ने अस्वा बक्सपुर प्रधान रामस्वरूप रैदास की वर्ष 2005 में हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे सजा भी हो चुकी है और वह जमानत पर बाहर था। पुलिस ने उसे जेल भेजने की कार्यवाही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed