{"_id":"60c7a0728ebc3ed71c042930","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6342048145","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 दिन से लापता किशोरी का अब तक नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 दिन से लापता किशोरी का अब तक नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
चौडगरा। 27 मई को लापता हुई एक किशोरी का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है। पिता का आरोप है कि बेटी को तलाशने के लिए पुलिस गाड़ी और डीजल के पैसे मांग रही है। पैसा न दे पाने के कारण बेटी की तलाश नहीं की जा रही है।
कल्यानपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी (13) 27 मई को लापता हुई थी। वह शाम को जंगल के लिए निकली थी। जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि एक युवक किशोरी को ले गया है। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। ऐसे में उन्होंने दो जून को एसपी से शिकायत की। इसके बाद दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ।
किशोरी को लापता हुए 18 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। पिता का आरोप है कि पुलिस खोजबीन के नाम पर डीजल व गाड़ी का पैसा मांग रही है, जो वह नहीं दे पा रहा है। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को गलत बताया है। इंस्पेक्टर कल्यानपुर केशव वर्मा ने बताया कि लड़की खोजबीन की जा रही है। पिता जो भी आरोप लगा रहा है वह गलत हैं।