{"_id":"60a94a728ebc3efa077516af","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp629870076","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। विद्युत टीम ने शहर के जीटी रोड स्थित सुमन नर्सिंग होम में छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है। टीम प्रभारी एसडीओ विनय सिंह व जेई अभिनव मौर्य ने नर्सिंग होम में चेकिंग की तो यहां घरेलू कनेक्शन मिला। इस पर नर्सिंग होम संचालक संगीता सिंह पत्नी केएन सिंह पर कुल 37 लाख 54 हजार का जुर्माना किया है। इसमें तीन लाख शमन शुल्क भी शामिल है।
अधिशासी अभियंता विद्युत रामसनेही यादव ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक ने 12 केवीए व दो केवीए के दो कनेक्शन ले रखे हैं। इसमें दो केवीए के घरेलू कनेक्शन से नर्सिंग होम संचालित हो रहा था।
जेई ने नर्सिंग होम संचालक पर बिजली चोरी का मुकदमा थाने में दर्ज करा दिया है। उधर, संचालक केएन सिंह ने बताया कि अप्रैल माह तक का पूरा बिल जमा है। नर्सिंग होम की बिजली खराब होने पर दो-चार दिन के लिए घरेलू कनेक्शन से जोड़ लिया गया था। बिजली चोरी का आरोप गलत है।