{"_id":"607dd73c8ebc3e8d39132553","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp624390793","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू माफिया अतीक, बिलाल की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू माफिया अतीक, बिलाल की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
फतेहपुर। अवैध व समाज विरोधी क्रिया कलापों से अर्जित की गई गैंगेस्टर के आरोपियों की चल अचल संपत्ति को पुलिस ने सोमवार को जब्त किया है। पुलिस व राजस्व टीम ने लगभग 70 लाख रुपये की चल व अचल संपत्ति जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुर्क की है। पुलिस ने दो चार पहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल व जमीन जब्ती की है। इस कार्यवाई से भूमाफियों में हड़कंप है।
शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गैंगेस्टर के आरोपी अतीक अहमद व बिलाल अहमद पुत्र अनीस अहमद निवासी पनी की संपत्ति जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुर्क की गई है। उन्होंने बताया कि अतीक अहमद के नाम की टाटा सफारी जिसकी कीमत 12 लाख, इंडेवर टाइटेनियम जिसकी कीमत 21 लाख, एक मोटर साइकिल व ग्राम सिधांव में लगभग 28 लाख की जमीन कुर्क की है।
इसी प्रकार बिलाल अहमद के नाम की एक मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 60000 व ग्राम सिधांव में स्थित जमीन जिसकी कीमत लगभग पांच लाख को जब्त किया गया है। पुलिस ने जमीन में जब्ती का बोर्ड भी लगा दिया है। वाहनों को पुलिस अपने साथ थाने ले आई है।
विज्ञापन
बता दें कि मार्च 2018 में शहर कोतवाली के आबू नगर इलाके में अतीक, बिलाल समय समेत कई लोग जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। विरोध करने पर राम नारायण यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी मामले में अतीक और बिलाल पर पुलिस ने भूमाफिया और गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया अवैध कमाई से संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर चिह्नित कर उनकी संपत्ति कुर्क की गई है।