फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

बस रोककर महिला प्राचार्य के साथ मारपीट, चेन लूटी

Sun, 28 Mar 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
थरियांव। पूर्वी व पश्चिमी बाईपास के बीच हाईवे पर कुछ लोगों ने बस को रोककर उसमें बैठीं महिला प्राचार्य के साथ मारपीट की और उनकी चेन लूटकर भाग गए। मारपीट से दहशत में आई प्राचार्य थाने पहुंचीं और तहरीर दी। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। घटना एक दिव्यांग व्यक्ति से कहासुनी के बाद हुई।
विज्ञापन

प्रयागराज की रहने वाली डा. संगीता पटेल, शहीद कैप्टन स्मारक पीजी कालेज पूरामुफ्ती, कौशांबी में प्राचार्य हैं। वह शनिवार की सुबह रोडवेज बस से प्रयागराज से कानपुर के लिए निकली थीं। उन्होंने बताया कि सैनी बस स्टैंड पर एक दिव्यांग व्यक्ति से सीट को लेकर उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन

बहस ज्यादा हुई तो दिव्यांग ने गाली देनी शुरू कर दी और धमकी दी। उसने खागा के पास पहुंचते ही फोन करके कुछ लड़कों को बुला लिया। थरियांव पहुंचने पर तीन-चार बाइक सवार बस के पीछे लग गए और बस स्टैंड के पास बस रुकवा ली। एक महिला ने उनसे मारपीट कर दी। इतने में बाइक सवार लड़के भी आ गए और मारपीट कर उनकी सोने की चेन लूटकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता पटेल थाने पहुंची और दिव्यांग को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इंस्पेक्टर थरियांव नंदलाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जिस दिव्यांग का नाम बताया गया है, उसकी तलाश की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed