फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

चोरी कर भागते कार सवार चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 03 Mar 2021 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
बहुआ। बांदा के तिंदवारी से कार में सवार होकर चोरी करने आए बदमाशों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। एक बदमाश चोरी का माल लेकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोरों को पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। बदमाशों ने दो घरों में चोरी की वारदातें कीं हैं। बरामद कार पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय विकलांग पार्टी बांदा लिखा है।
विज्ञापन

चोरों ने ललौली थानाक्षेत्र के ओती गांव में घटनाएं की हैं। गांव निवासी राजकिशोर राजस्थान में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी मधु देवी बच्चों शिवा, शिव, शिवांगी के साथ एक कमरे में सोयी थीं। बरामदे में ससुर छोटू सो रहे थे। चोरों ने दूसरे कमरे में रखी अलमारी, बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार की नगदी और चार मोबाइल चोरी कर लिए। घटना के बाद सारा सामान अस्त व्यस्त कर दिया। रसोई में रखा घी, आइसक्रीम खा गए। इसके बाद गंदगी फैलाई। परिजनों ने बताया कि चोर पड़ोसी के पाइप के सहारे छत पर आए। फिर छत से साड़ी के सहारे आंगन में उतरे।
विज्ञापन

इसके बाद चोर पूर्व प्रधान रामप्रकाश सिंह के घर में घुसे। सिलाई मशीन, बिजली सामान, पांच हजार रुपये चुरा ले गए। आहट होने पर घर के बाहर सो रहे पूर्व प्रधान की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो चोरों ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर ग्रामीणों ने घेर लिया और गांव किनारे तीन चोरों को पकड़ लिया। चोरो के पास से तमंचा, कारतूस भी मिले। उनकी रास्ते में खड़ी कार भी पकड़ी। एक चोर चोरी का माल लेकर मौके से भागने में सफल हो गया। तीन चोरों की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दतौली चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तिंदवारी के रामनगर निवासी अरविंद, बच्चा प्रजापति, जीतू और उनका एक अन्य साथी है। कार में जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय विकलांग पार्टी बांदा लिखा है। थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

ओती गांव में दो माह पहले रामचंद्र सिंह के घर से चोरों ने लाखों की चोरी की थी। चोरों ने करीब पांच लाख के गहने और 80 हजार की नगदी, चार मोबाइल चोरी किए थे। नौ जनवरी की रात नरपत सिंह के घर से तीन मोबाइल और रुपये चोरी हुए थे। इसी रात राजकरन सिंह के घर भी चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed