{"_id":"603d327e8ebc3ec4840c5fe4","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp614991258","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक
विज्ञापन
बिंदकी। पुरानी बिंदकी मोहल्ले के मजदूर का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों की सूचना पर युवक को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बिंदकी राहुल सोनकर (22) मजदूरी करके परिवार का जीवन यापन करने में मदद करता था। युवक की मां सुनीता अपने बड़े बेटे सूरज के साथ दिल्ली में रहती है। दोपहर साढ़े चार बजे युवक का शव फांसी के फंदे से घर के अंदर झूल रहा था।
मामले की जानकारी पर मजमा लग गया। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी पहुंचाया। राहुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कस्बा इंचार्ज रितेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या की वजह तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।