{"_id":"612e7a0b8ebc3eb6f1056703","slug":"crime-chori-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6493976127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शाप से डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल शाप से डेढ़ लाख की चोरी
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के मुत्तौर कस्बे के कोर्राकनक मोड़ पर स्थित एक मोबाइल शाप से चोरों ने मंगलवार रात करीब डेढ़ लाख कीमत के मोबाइल व सामान चोरी कर लिया।
नया डेरा मुत्तौर कस्बा निवासी फूलसिंह की कस्बे में कृपाल फर्नीचर एंड मोबाइल के नाम से दुकान है। दुकान के पीछे छत पर चढ़कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए। दुकान में रखे पांच एंड्रॉयड मोबाइल, 21 कीपैड मोबाइल, एलईडी टीवी व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
चोरों ने दुकान से करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। फूल सिंह ने बताया कि चोर पीछे की दीवार में एक बल्ली के सहारे चढ़कर छत में दाखिल हुए और फिर दुकान के अंदर आ गए। वह अक्सर दुकान में सोते थे। कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने दुकानदार अपने साले हिमांशु और भांजे घनश्याम के साथ कस्बा गए थे। फिर रात में बिजली न होने के कारण दुकान के बाहर सो गए।
विज्ञापन
कई चोरी की घटनाओं का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा
ललौली थानाक्षेत्र में चोरों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है, लेकिन ललौली पुलिस किसी का भी खुलासा नहीं कर पाई है। बहुआ कस्बे में 22 अगस्त की रात पूती लाल सविता की गुमटी तोड़कर चोरों ने नगदी सामान पार किया था। पांच अगस्त की रात कस्बा के बैलाही बाजार स्थित दुकानदार लालचंद्र कुशवाहा की ऑटो पार्ट्स की दुकान से नगदी समेत लाखों का माल चोरी हुआ था।
उसी के बगल में स्थित ओमप्रकाश उर्फ कल्लू खरादी की दुकान में भी चोरी की थी। थानाक्षेत्र के सिधांव नहर पुल के पास स्थित पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल कॉलेज में पिछले एक साल में छह बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि मुत्तौर में हुई चोरी की जानकारी हुई है। दतौली चौकी प्रभारी जांच कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।