{"_id":"637a79eedf201b129e5dd92e","slug":"crime-accident-up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp7293691150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चाट विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चाट विक्रेता की मौत
विज्ञापन
बकेवर। चाट बेचकर घर लौट रहे विक्रेता की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र के माधौपुर गांव निवासी उमेश सैनी (38) चाट विक्रेता था। चाट का ठेला इसेपुर गांव में लगाता था। शनिवार देर शाम इसेपुर गांव से ठेला लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में बागीचे के पास किसी वाहन की चपेट में आने से उमेश सैनी की मौत हो गई। टक्कर ठेले में भी लगी।
ठेला सड़क किनारे खंती में पलटा मिला। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने परिवार को दी। मृतक का भाई राजेश सैनी मौके पर पहुंचा। उसने थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से मृतक की पत्नी कमला देवी का रो-रो कर बदहवास रही। चाट विक्रेता अपने पीछे पुत्र राम जी, श्याम जी और पुत्रियां अंजलि, राखी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसा चार पहिया वाहन हो सकता है। इस मार्ग पर भारी वाहन नहीं आते जाते हैं। वाहन की तलाश की जारी है।