फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,accident,up news,fatehpur news,fatehpur

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Fri, 30 Sep 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,up news,fatehpur news,fatehpur
फतेहपुर/हुसैनगंज। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। एक युवक की मौके से बाइक गायब होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस बाइक की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के महाजरी मोहल्ला निवासी शाहरुख (25) बुधवार रात छिवलहा अपने रिश्तेदार के घर गया था। भाई राशिद ने बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेला मोड़ पर भाई का गुरुवार सुबह रोड किनारे शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भाई की पुलिस ने फोटो वायरल की, तभी उसे जानकारी हुई। वे लोग मौके पर पहुंचे। बाइक मौके से गायब थी। शाहरुख मजदूरी करता था। किसी से दुश्मनी नहीं है। बाइक गायब होने से हत्या की आशंका लग रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के मीरपुर कुरुस्तीकलां निवासी सतीश कुमार उर्फ राजू विश्वकर्मा (35) फर्नीचर कारीगर थे। पिता देशराज ने बताया कि बाइक से बुधवार रात रिश्तेदार अशोक को लखनऊ बाईपास छोड़ने आए थे। घर लौटते समय सदर कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर पोस्टमार्टम हाउस के पास पेट्रोल पंप के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

इससे वह हाईवे के मोड़ पर खड़े बैरियर से टकरा गया। हादसे में बेटे की मौत हो गई। हादसे से राजू की पत्नी रीता देवी का हाल बेहाल हो गया। वह अपने पीछे दो बेटे छोड़ गया है। पुलिस को बाइक के कागजात मिले। जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed