शाह। बहुआ ब्लाक के शाह के धर्मशाला मैदान में संकट मोचन क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। सोमवार को मुख्य अतिथि समाज सेवी सुनील शुक्ला ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कमेटी को 5100 रुपये की मदद की। पहला मैच दिवलाल टीम ने शाह टीम को पारिजत कर अपने नाम किया।
टूर्नामेंट में 16 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मैच जीतने वाली टीम को 11,000 रुपये और उप विजेता को 5,100 रुपये नगद राशि प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट के पहले दिन शाह क्रिकेट क्लब और दिवलान क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। दिवलान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की।
शाह टीम 95 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में उतरी दिवलान टीम ने 12 ओवर में आठ विकेट खोकर तय लक्ष्य 95 रन बनकर जीत हासिल कर ली। मौके पर गुड्डू खान, विवेक मिश्रा, बबलू, फिरोज, विजय सिंह, राहुल, एजाज, प्रियम त्रिवेदी, नफीस पठान, राजू यादव, सोहन, मोनू आदि मौजूद थे।