फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cricket fans watched the final match by installing a big screen at Patel Square.

Fatehpur News: पटेल चौराहे पर बड़ी स्क्रीन लगाकर क्रिकेट प्रेमियों ने देखा फाइनल मुकाबला

Mon, 09 Mar 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cricket fans watched the final match by installing a big screen at Patel Square.
फोटो-42-शहर के पटेल नगर चौराहे पर क्रिकेट का एलईडी में लाइव प्रसारण देखते लोग। संवाद
फतेहपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले को लेकर रविवार को शहर में क्रिकेट प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैच का रोमांच साझा करने के लिए पटेल नगर चौराहे पर बड़ी स्क्रीन लगाकर सामूहिक रूप से मैच देखने की व्यवस्था की गई। यहां सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे।
विज्ञापन

मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया द्वारा राष्ट्रगान गाए जाने पर पटेल नगर चौराहे पर मौजूद लोगों ने भी खड़े होकर राष्ट्रगान गुनगुनाया और भारत माता के जयकारे लगाए। इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्वकप फाइनल का महामुकाबला शुरू हुआ।
विज्ञापन

मैच के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए चौकों और छक्कों पर पटेल नगर चौराहे पर मौजूद क्रिकेट प्रेमी उत्साह से झूम उठे। बैंड-बाजे की धुन पर कई लोग थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के अन्य चौराहों और मोहल्लों में भी लोग टीवी और मोबाइल पर मैच देखते दिखाई दिए। वहीं शहर पुलिस भी पटेल चौराहे समेत विभिन्न स्थानों पर लगातार गश्त करती रही ताकि कहीं कोई अव्यवस्था न हो और लोग सुरक्षित माहौल में मैच का आनंद ले सकें।

फोटो-42-शहर के पटेल नगर चौराहे पर क्रिकेट का एलईडी में लाइव प्रसारण देखते लोग। संवाद

फोटो-42-शहर के पटेल नगर चौराहे पर क्रिकेट का एलईडी में लाइव प्रसारण देखते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed