फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cremation of mother in one pyre, brother and sister in the other

Fatehpur News: एक चिता में मां, दूसरे में भाई-बहन का अंतिम संस्कार

Tue, 17 Oct 2023 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cremation of mother in one pyre, brother and sister in the other

विज्ञापन
बहुआ। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर का पाइप लीकेज होने से आग लगने में काल के गाल में समाए महिला और उसके बच्चों के शवों का सोमवार की शाम पोस्टमार्टम हुआ। इसमें आग से जलने से मौत की पुष्टि हुई है। दुखद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने ग्रामीणों की भीड़ जुटी। अंतिम संस्कार में हर आंख नम नजर आई।
ललौली थाना क्षेत्र के खटौली निवासी उमेश विश्वकर्मा फर्नीचर कारीगर की पत्नी अल्का देवी (27) और कमरे में गैस चूल्हे पर खाना पका रही थी। गैस सिलिंडर पाइप लीकेज से लगी आग की चपेट में अलका और उसका बेटा गौरव (5) और बेटी परी (2) आ गए थे। तीनों की कानपुर में इलाज दौरान मौत हो गई थी। हादसे से परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोगों में मातम छा गया। हादसे को सुनने हर कोई मौके पर दौड़ा चला गया। चीत्कारों के बीच पोस्टमार्टम के बाद भिटौरा गंगा घाट किनारे शवों का अंतिम संस्कार हुआ। मृतका अल्का की चिता का उसके पति ने मुखाग्नि दी। बच्चों को उनके चाचा मुकेश ने दूसरी चिता में मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

मासूम गौरव और परी परिवार के दुलारे थे। उनकी शरारत को याद कर पिता उमेश विश्वकर्मा, ताऊ अवधेश विश्वकर्मा,चाचा रामजी, मुकेश और दादी मां फूल दुलारी,नाना कमलेश और नानी रन्नो देवी बिलखते दिखे। गौरव जिंदपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कान्वेंट विद्यालय में केजी का छात्र था। वहीं रविवार की रात 12 बजे फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी, सीओ जाफरगंज परशुराम त्रिपाठी ने मौके की जांच की। लोगो से पूछताछ किया है। ग्रामीणों में महिला के बच्चों संग जेवर के विवाद में आत्महत्या की भी चर्चा रही है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जांच की जा रही है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed