{"_id":"68979e459ceee432ab090cc1","slug":"crackdown-continues-in-search-of-drug-dealers-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-138883-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मादक पदार्थ बेचने वालों की तलाश में दबिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मादक पदार्थ बेचने वालों की तलाश में दबिश जारी
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में खागा सीओ दबिश में पुलिस को चकमा देकर भागे सेल्समैन और अनुज्ञापी तक पहुंचने से पुलिस दूर है। कार्रवाई के बाद इलाके के गांजा विक्रेताओं में हड़कंप मचा है। वहीं सूत्रों के अनुसार एक सफेदपोश मामले के पटापेक्ष को लेकर थाने के चक्कर लगाते नजर आया है। सफेदपोश के संरक्षण में ही कई स्थानों पर गांजा कारोबार होने की खबर है।
खागा सीओ बृजमोहन राय ने विजयीपुर चौकी पुलिस के साथ शुक्रवार शाम नरैनी भांग की दुकान पर दबिश दी थी। मौके से गांजा बिक्री के 12 हजार रुपये, गांजा, चार मोबाइल छोड़कर आरोपी भाग निकले थे।
चौकी प्रभारी ने अंजना भैरों गांव के बहियापुर निवासी अरुण कुमार दुकान के सेल्समैन और दुकान के अनुज्ञापी प्रेम चंद्र शिवहरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अनुज्ञापी पर मादक पदार्थ अरुण कुमार से बिकवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फरार गांजा विक्रेता और अनुज्ञापी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। कोई सुराग नहीं लग सका है। उधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि पहाड़पुर चौकी क्षेत्र के थुरियानी, मौहारी में अवैध तरीके से गांजा बेचा जाता है। वहीं, ठकुरनडेरा में एक महिला शराब दुकान के पास गांजा बेचती है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार नरैनी, असोथर, गाजीपुर समेत कई स्थानों पर भांग दुकानों से गांजा बिक्री के पीछे एक सफेदपोश है। वह शनिवार को नरैनी प्रकरण को लेकर थाने भी पहुंचा। सफेदपोश ने अनुज्ञापी से दुकान का अनुबंध पत्र भी कराया था।
थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। ऐसे मामले में अनुबंध पत्र किसी के पास हो, लेकिन जिम्मेदार अनुज्ञापी होता है। कार्रवाई अनुज्ञापी के खिलाफ होगी। क्षेत्र में जहां भी मादक पदार्थ बिक्री हो रही है, उसकी जांच कर कार्रवाई होगी।