फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Couple dies due to collision with truck, bike gets stuck and dragged

Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत, बाइक फंसकर घिसटी

Mon, 01 Apr 2024 05:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 01 Apr 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Couple dies due to collision with truck, bike gets stuck and dragged
शाह (फतेहपुर)। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे बाइक सवार दंपती को शनिवार सुबह ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंंपती रोड पर गिरे। ट्रक से कुचलकर बुजुर्ग दंपती की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक फंसकर 15 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शव हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी अश्वनी अवस्थी (75) अपनी पत्नी मनोरमा (70) के साथ बाइक से शहर आ रहे थे। राधानगर थाने के सामने चौराहे पर मौरंग लदे ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बुजुर्ग अश्वनी सड़क पर गिरे पर गिरे और उसी ट्रक के टायर की चपेट में आने से कुचलकर उनकी मौत हो गई। फिर ट्रक मनोरमा के पैरों में टायर चढ़ गया। हादसा देखकर भीड़ लग गई और यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मनोरमा को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मनोरमा को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार में था औ्र हादसे में बाइक भी ट्रक में फंसकर 15 मीटर तक घिसटती चली गई। परिजनों ने बताया कि शहर के कलक्टरगंज मोहल्ले में रिश्तेदार की अंतिम शव यात्रा में शामिल होने दंपती जा रहे थे। दंपती के चार पुत्र सुधीर ,महेंद्र, वीर, दिनेश व दो शादीशुदा पुत्रियां हैं। राधानगर चौकी प्रभारी धीरेंद्र पांडेय ने बताया कि चौराहे पर मोड़ है। बाइक सवार दंपती शहर जाने को मुड़ रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed