फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Couple consumed poison in dispute over drinking, wife died

Fatehpur News: शराब पीने के विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत

Tue, 07 Mar 2023 08:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 07 Mar 2023 08:12 AM IST
विज्ञापन
Couple consumed poison in dispute over drinking, wife died
जहानाबाद (फतेहपुर)। शराब पीने के विवाद के दौरान दंपती ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नोनारा गांव निवासी जसवंत उत्तम (45) शराब का लती है। वह शनिवार रात नशे की हालत में घर पहुंचा। पत्नी सीता देवी (43) ने शराब पीकर घर आने का विरोध किया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान गुस्से में सीता देवी ने जहर खा लिया। यह देखकर जसवंत ने भी जहर खा लिया। दोनों की हालत गंभीर देखकर बेटी मानसी ने शोर मचाया तो ग्राम प्रधान राम सिंह उत्तम समेत अन्य ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन

प्रधान ने दोनों को कस्बे के ही एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के निजी हॉस्पिटल में दोनों को ले गए। इलाज के दौरान सीता देवी की सोमवार को मौत हो गई। परिजन शव लेकर आ गए और गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। पति जसवंत उत्तम हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पुत्र मां की मौत से राज (12) और पुत्री मानसी (14) रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना नहीं आई है। सिपाहियों को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed