फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Couple arrested with daughter-in-law and son in Uday murder case

Fatehpur News: उदय हत्याकांड में दंपती बहू-बेटा संग गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 04:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested with daughter-in-law and son in Uday murder case
खागा। कोतवाली पुलिस ने उदय मौर्या हत्याकांड में दंपती समेत चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को जेल भेजा है। फरार एक आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों की निशानदेही पर लाठी, डंडा व लोहे की रॉड पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र नई बाजार निवासी रामप्रसाद मौर्य और राजकुमार मौर्या सगे भाई हैं। उदय मौर्या पुत्र रामप्रसाद (32) का 14 अगस्त की सुबह चाचा राजकुमार मौर्या से खेत की मेड़ काटने पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद राजकुमार ने साथियों संग घर में घुसकर लाठी, डंडे व लोहे की रॉड से उदय की हत्या कर दी थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर राजकुमार मौर्या, उसकी पत्नी आशा देवी, पुत्र मनोज मौर्या, राजबहादुर मौर्या समेत पांच लोग के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने उदय के हत्यारोपी राजकुमार मौर्या, उसकी पत्नी आशा देवी, पुत्र राजबहादुर मौर्या , राजबहादुर की पत्नी संगीता को गिरफ्तार किया है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया आरोपी जेल भेजे गए हैं। फरार मनोज की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed