फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Couple arrested for killing neighbour by spearing him

Fatehpur News: भाला घोंपकर पड़ोसी की हत्या में दंपती गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for killing neighbour by spearing him
फोटो-37-बकेवर थाने में पकड़े गए हत्यारोपी। स्रोत परिजन
बकेवर। थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में गाली गलौज के विवाद में बृहस्पतिवार रात पड़ोसी की छाती में भाला घोंपकर हत्या में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त भाला जंगल से बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी मूलचंद्र उर्फ बंटू गिहार (25) कबाड़ बीनने और मजदूरी करता था। उसकी पांच साल की बेटी संजना को बृहस्पतिवार दोपहर पड़ोसी हरिश्चंद्र गिहार के बच्चों ने पीटा था। बच्चों के विवाद की शिकायत पर मूलचंद्र से रात को हरिश्चंद्र के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन

विवाद दौरान हरिश्चंद्र की पत्नी दयावती भाला लेकर पहुंची थी। हरिश्चंद्र ने भाला घोंपकर मूलचंद्र की हत्या कर दी थी। इसके बाद दंपती घर से भाग निकले थे। पुलिस ने दिलावलपुर नहर से हरिश्चंद्र व उसकी पत्नी दयावती को शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में प्रयुक्त भाला यूकेलिप्टस की बाग में झाड़ियों से बरामद किया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि पुलिस को भाला घटना की रात कमरे से मिला था। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि आरोपी दंपती को जेल भेजा गया है। हत्यारोपी हरिश्चंद्र के खिलाफ 2017 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा चार मामले आबकारी एक्ट के तहत दर्ज हैं।

फोटो-37-बकेवर थाने में पकड़े गए हत्यारोपी। स्रोत परिजन

फोटो-37-बकेवर थाने में पकड़े गए हत्यारोपी। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed