फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   could not give bike, man divorced wife

बाइक की मांग पूरी न होने पर पत्नी को गाली गलौज कर तलाक दिया

Sun, 18 Jul 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
could not give bike, man divorced wife
फतेहपुर। बाइक की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

असोथर थानाक्षेत्र के सातों सुल्तानपुर निवासी रेशमा बानो की शादी सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के अलीजफर के साथ 24 अक्तूबर 2020 को हुई थी। रेशमा का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास सुगरा, देवर सलाम, मुस्तफा, मुर्तजा, ननद शाहीन बेगम और पति बाइक की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन बाद मायके पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद फिर ससुराल पहुंची तो पति अली जफर अपने साथ मुंबई ले गए। जहां पति भी उसे परेशान करते थे। कुछ दिन बाद पति उसे ससुराल छोड़ गए।

उसकी 20 जून को देवर मुस्तफा ने पिटाई की। विरोध करने पर पति और सास ने उल्टा उस पर गलत आरोप लगाए। मारपीट की और घर से निकाल दिया। वह किसी तरह मामा अंसार अहमद निवासी ऐरायां मसायक थाना सुल्तानपुर घोष के घर पहुंची। पुलिस से मारपीट की शिकायत की। इससे नाराज होकर पति 10 जुलाई को मामा के घर पहुंचा। जहां गाली-गलौज की और उसे तीन तलाक बोल कर भाग निकला। थानाध्यक्ष एके गौतम ने बताया मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed