{"_id":"6009cbb38ebc3e2e3d59f8f7","slug":"corona-fathepur-news-figures-ending-showing-fatehpur-news-knp607379914","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकड़े बता रहे, खत्म हो रहा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकड़े बता रहे, खत्म हो रहा कोरोना
विज्ञापन
फतेहपुर। कहर बरपाने वाला कोरोना वायरस दोआबा में दम तोड़ रहा है। जनवरी महीने के 20 दिन में 46 कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह संक्रमित मामले 10958 सैंपल का परिणाम हैं। इस तरह से देखा जाए तो जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का आंकड़ा आधा फीसदी भी नहीं है।
मार्च 2020 के अंतिम सप्ताह से कहर बरपा रहा कोरोना जनवरी आते-आते हांफने लगा है। अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर में मरीजों की अच्छी तादात सामने आने के बाद अब कोविड-19 का संक्रमण घट रहा है।
जो लोगों को राहत देने वाला है। जिला कोरोना सेल के आंकड़े बता रहे हैं कि कोरोना वायरस का असर अब जिले में कम हो रहा है। आंकड़ों में अब तक 87158 सैंपल की मिली रिपोर्ट में 3762 कोरोना मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
इनमें 57 की मौत भी हुई है। इस लिहाज से जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा चार प्रतिशत से ज्यादा रहा। जनवरी शुरू होते ही कोविड-19 संक्रमण का असर होने लगा जो कि अभी तक बदस्तूर जारी है।
20 दिन में सात दिन ऐसे रहे, जब महज एक-एक कोरोना मरीज पाया गया। छह दिन दो-दो संक्रमित मिले। एक दिन ऐसा भी रहा जब कोई केस नहीं निकला। पिछले महीनों पर गौर करें तो तस्वीर खुद ब खुद साफ हो जाती है।
मसलन, 20 अक्तूबर से 20 नवंबर के बीच 567 कोरोना मरीज मिले। 20 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 283 कोरोना के मामले मिले। इसी तरह से 20 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच 107 संक्रमित केस निकले।
एक जनवरी से 20 जनवरी तक की बात करें तो 10958 सैंपलों की आई रिपोर्ट में मात्र 46 ही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सैंपल की तुलना में पॉजिटिव केस मिलने का प्रतिशत आधे से भी कम रहा है।
जिला कोरोना सेल के नोडल अफसर डॉ. केके श्रीवास्तव कहते हैं कि जनवरी के महीने में लिए गए सैंपल के सामने आए परिणाम तसल्ली देने वाले हैं।
इस महीने लिए गए 10958 सैंपल में महज 46 को कोरोना संक्रमित पाया गया है। जनता को चाहिए कि वह खत्म हो रहे कोरोना के कहर को जेहन में रखते हुए सामाजिक दूरी का ख्याल रखें।
जनवरी में लिए गए सैंपल और मिले कोरोना संक्रमित
तारीख सैंपल पॉजिटिव
एक जनवरी 953 4
दो जनवरी 322 2
तीन जनवरी 480 3
चार जनवरी 501 3
पांच जनवरी 386 8
छह जनवरी 0 1
सात जनवरी 923 5
आठ जनवरी 146 1
नौ जनवरी 1237 4
10 जनवरी 594 2
11 जनवरी 272 1
12 जनवरी 585 1
13 जनवरी 1264 1
14 जनवरी 223 2
15 जनवरी 327 2
16 जनवरी 955 2
17 जनवरी 665 1
18 जनवरी 92 0
19 जनवरी 541 1
20 जनवरी 472 2
-----------------------------------------
कुल - 10958 - 46