फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   corona

48 घंटे में शुरू होगा सीएचसी बिंदकी में कोविड हॉस्पिटल

Tue, 04 May 2021 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
corona
बिंदकी। सीएचसी में एलटू श्रेणी का कोविड हॉस्पिटल बनाए जाने की तैयारियों पर काम तेजी से शुरू हो गया है। 48 घंटे में इस हॉस्पिटल को तैयार करके शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है। वार्डों में कर्मचारी लगाकर सफाई का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

तहसील रोड स्थित बिंदकी सीएचसी में 50 बेड का एलटू श्रेणी का कोविड हॉस्पिटल तैयार किया जा रहा है। सोमवार को वार्डों में कर्मचारी लगाकर सफाई का काम तेजी के साथ शुरू करा दिया गया है। यहां कुल 50 बेड होंगे। एक कमरे में 8 मरीजों के भर्ती किए जाने की व्यवस्था होगी। वर्तमान में सीएचसी में मात्र 11 ऑक्सीजन सिलेंडर हैं लेकिन वार्डों में बेड की संख्या बढ़ने के कारण 40 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जाएगी। सीएचसी में ऑक्सीजन लाइन नहीं बिछी हुई है। जिस कारण मरीजों को यहां ऑक्सीजन सिलेंडर से डायरेक्ट ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोविड हॉस्पिटल के नोडल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द से जल्द सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर कोविड हॉस्पिटल को 48 घंटे में शुरू कराने का लक्ष्य तय किया गया है। वर्तमान में कोरोना मरीजों को थरियांव, कटोंघन पहुंचने में डेढ़ से 2 घंटे का समय लगता है। बिंदकी सीएचसी में कोविड हॉस्पिटल शुरू हो जाने के बाद मरीजों को लंबी दूरी तय करके बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed