{"_id":"608c4f258ebc3ed1d33b1084","slug":"corona-fatehpur-news-knp62616078","type":"story","status":"publish","title_hn":"116 और मिले पॉजिटिव, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
116 और मिले पॉजिटिव, एक की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 116 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 107 रोगियों ने संक्रमण से जंग जीत ली है। मौजूदा समय में 760 एक्टिव केस हैं, जबकि गुरुवार को यह तादात 867 थी।
शुक्रवार को 392 लोगों की जांच रिपोर्ट आई थी। वहीं होम आइसोलेट में ठीक हुए संक्रमित व्यक्तियों की तादात 1387 बताई गई। डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि मौजूद समय में जिले में 760 एक्टिव केस हैं। वहीं 24 घंटे पहले एक्टिव केस 867 थे। जनता इस संक्रमण के खिलाफ सहयोग दें। हम यह लड़ाई जीतेंगे।
फतेहपुर। टीकाकरण की रफ्तार महज सरकारी सत्र केंद्रों में ही देखने को मिल रही है। शुक्रवार को भी ऐसा दिखाई दिया। जिले के 16 केंद्रों में सिर्फ 14 पर कोरोना का टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचे।
विज्ञापन
शुक्रवार को असोथर, बहुआ, हसवा, भिटौरा, तेलियानी, पीपीसी, खागा,हथगाम,विजयपुर, धाता, अमौली, देवमई, खजुहा और गोपालगंज में ही टीकाकरण हो पाया। ब्रॉडवेल अस्पताल और करुणा जीवन ज्योति हॉस्पिटल में एक भी टीकाकरण की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को रात 9:00 बजे तक हाथ नहीं लग सकी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी इश्तियाक अहमद ने बताया कि 14 सत्र केंद्र में टीकाकरण की प्रक्रिया हुई।
जिसमे कोवीशील्ड की 1013 और कोवाक्सीन की 245 खुराक दी गई। चूंकि हर केंद्र को प्रत्येक दिन 100-100 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया गया है। इस नाते 78 फीसदी से ज्यादा टीकाकरण हुआ।