फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   corona

98 हजार क्विंटल गेहूं-चावल गोदाम पहुंचा

Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
corona
फतेहपुर। वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान गरीबों को निशुल्क अनाज बांटने की तर्ज पर इस बार भी अनाज वितरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। एफसीआई में करीब 98 हजार क्विंटल गेहूं व चावल आ चुका है और यह राशन जनपद के अलग-अलग 13 गोदामों में पहुंच रहा है। जिससे जल्द से जल्द उठान हो सके और गरीबों को वितरण किया जा सके।
विज्ञापन

जनपद में कुल चार लाख 98 हजार 269 राशन कार्ड धारक हैं। इसमें पात्र गृहस्थी के चार लाख 61 हजार व 36 हजार 769 अन्त्योदय कार्ड धारक है। नवंबर 2020 से निशुल्क राशन वितरण बंद चल रहा है। जनपद में साप्ताहिक बंदी भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में सरकार ने मई और जून महीने के लिए राशन भेज दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में चार लाख 98 हजार कार्ड धारक हैं।
विज्ञापन

इसमें कुल 19 लाख 79 हजार 906 यूनिट यानी सदस्य है। कार्ड में प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो चावल का वितरण होना है। एफसीआई में करीब 98 हजार कुंतल गेहूं व चावल आ चुका है। जिन्हें जिले के अलग-अलग 13 गोदामों में भेजा जा रहा है। कोटेदारों द्वारा अनाज का उठान करते ही मई महीने में वितरण की तारीख बताई जाएगी। जनपद को 59 हजार 397.18 क्विंटल गेहूं और 39 हजार 598.12 क्विंटल चावल मिला है। हर व्यक्ति को पांच किलो राशन मिलेगा। जनपद में कुल 1109 कोटेदारों के जरिए राशन का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed