फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   corona

कोरोना निगेटिव रिपोर्ट मिलने पर ही प्रत्याशियों के बनेंगे पास

Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
corona
फतेहपुर। मतगणना से ठीक पहले पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों और उनके एजेंटो के सामने एक शर्त रख दी गई है। शर्त यह है कि प्रत्याशियों और उनके एजेंट के पास तभी बनेंगे, जब उनके पास कोरोना निगेटिव होने की रिपोर्ट होगी। इस संबंध में डीएम अपूर्वा दुबे ने बतौर जिला निर्वाचन अधिकारी विकास भवन के सभागार में बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, प्रत्याशी या एजेंटों की कोविड जांच में सहूलियत के लिए पीएचसी-सीएचसी स्तर पर जांच कैंप लगाए गए हैं। जो लोग भी मतगणना में हिस्सा लेना चाहते हैं वह अपनी जांच करा लें, उनकी जांच निगेटिव होगी तभी उन्हें मतगणना एजेंट बनाया जाएगा। मतगणना एजेंट फार्म के साथ उन्हें अपनी निगेटिव रिपोर्ट होने का प्रमाण पत्र लगना होगा। उन्होंने सभी 13 ब्लॉकों के आरओ और एआरओ को चुनावी मतगणना के बारे में आयोग की गाइडलाइन बताई। बैठक में बताया गया कि किस तरह से आरओ टेबल में परिणाम एकत्र होगा और कैसे परिणाम की घोषणा की जाएगी इसकी सूचना कैसे सार्वजनिक की जानी है।
विज्ञापन

सभी पदों की मतगणना एक साथ होनी है, टेबल पर पहले बक्से खाली होंगे और बाद में पचास-पचास की गड्डियां बनाकर बंडल बनाए जाएंगे। एक बार बंडल का कार्ड पूरा हो जाएगा। इसके बाद सभी प्रत्याशियों के पदवार मतगणना कर उनकी गड्डियां बनाई जाएगी। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सभी आरओ व एआरओ के अलावा जिला पंचायत की आरओ विनीता सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान, बीडीसी यानी कि क्षेत्र पंचायत सदस्य और सदस्य ग्राम सभा के लिए एक-एक एजेंट या प्रत्याशी स्वयं स्वीकृत है। लेकिन डीडीसी यानी कि जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों को हर टेबल पर एक एजेंट स्वीकृत किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य का एजेंट या प्रत्याशी स्वयं दोनों में से एक ही व्यक्ति एक समय में अंदर रह सकेगा। लेकिन इसके लिए एंटीजन टेस्ट अनिवार्य है।

निगेटिव आने पर ही सुविधा मिलेगी। कलेक्ट्रेट से मिलेगा जीत का प्रमाणपत्र जिला पंचायत सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र कलेक्ट्रेट से मिलेगा, जबकि इनकी गणना ब्लाकों में होगी। गणना में मिले मतों का ब्योरा कलेक्ट्रेट भेजा जाएगा और टेबलवार मत जोड़कर यहां से जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जबकि प्रधान, बीडीसी व सदस्य ग्राम सभा के पदों का परिणाम ब्लाक से ही जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed