{"_id":"5fe638e68ebc3e3b884c9b3f","slug":"corona-fatehpur-news-knp602145332","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐहितयात: महिला साफ्टवेयर इंजीनियर के संपर्कियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐहितयात: महिला साफ्टवेयर इंजीनियर के संपर्कियों की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। ब्रिटेन में कोविड-19 का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद प्रवासियों पर प्रशासन की निगाह घूम गई है। खासकर नौ दिसंबर के बाद मुल्क लौटने वाले प्रवासियों पर नजर है। फिलहाल यूके से खजुहा लौटी साफ्टवेयर इंजीनियर को स्वास्थ्य विभाग ने ढूंढ कर बचाव के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साफ्टवेयर इंजीनियर और उसके परिवार की कोरोना जांच कराई गई है। एंटीजन जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग को आरटीपीसीआर की रिपोर्ट का इंतजार है। इतना ही संपर्क में आने वालों की भी तलाश शुरू हो गई है।
मार्च में कोरोना संक्रमण के दस्तक के समय जिले में चीन व अन्य देशों से आने वालों की एयरपोर्ट मेें जांच कराई गई थी। उस समय जिले में 4 हजार 234 लोग विदेश से लौटे थे। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया था। सिर्फ एक प्रवासी के कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई थी। इस वक्त ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन हावी हो रहा है। ऐसे में सरकार का ध्यान यूके से आने वाले प्रवासियों पर टिक गया है।
जिले के खजुहा की एक महिला ब्रिटेन में साफ्टवेयर इंजीनियर है। वह 15 दिसंबर को ही देश में आई और मौजूदा समय में खजुहा में होम क्वारंटीन है। जानकारी मिलने पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला और उसके परिजनों की कोरोना जांच की। रैपिड एंटीजन के सारे नतीजे निगेटिव रहे। जिला जिला कोरोना सेल के नोडल अफसर डॉ. केके श्रीवास्तव का कहना है कि रैपिड एंटीजन के परिणाम निगेटिव रहने पर सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। रविवार तक इस जांच की रिपोर्ट आ जाएगी।