{"_id":"192ea8bb2c852e9a374b2931daa7f7e9","slug":"cops-took-wine-created-furore-in-public-shamed-police-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों के सिर चढ़ कर बोली शराब, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों के सिर चढ़ कर बोली शराब, किया हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
एक तो वर्दी का नशा उस पर शराब का सुरूर। पुलिस लाइन से ड्यूटी में गए सिपाहियों ने कुछ ऐसी ही करतूत कर विभाग को शर्मसार कर दिया। शराब के नशे में टल्ली होकर पुलिस लाइंस से ड्यूटी पर गए सिपाहियों ने गुरुवार दोपहर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस लाइंस के आरआई ने सिपाहियों का मेडिकल कराकर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को दी है।
पुलिस लाइन से गुरुवार सुबह गार्द ड्यूटी के रवाना हुई थी।
लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल छितानी लाल की ड्यूटी तहसील पर थी। उसी गार्द के सिपाही हरिश्चंद्र सरोज की ड्यूटी राजकीय इंटर कालेज में लगी हुई थी।
हेड कांस्टेबल ने तहसील ड्यूटी के दौरान जमकर शराब पी। इसके बाद लोगों से बदसलूकी करने लगा और हंगामा काटने लगा। उधर, परीक्षा ड्यूटी में तैनात हरिश्चंद्र सरोज शराब पी और कालेज परिसर में हंगामा करने लगा। दोनो सिपाहियों की हरकतों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची।
विज्ञापन
सूचना पर प्रतिसार निरीक्षक डीके पंत ने पुलिस टीम मौके पर भेजी। दोनो सिपाहियों को टीम ने कस्टडी में लिया और पुलिस लाइन पहुंची।
जहां पर आरआई ने कड़ी फटकार लगाई और दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मेडिकल परीक्षण में हेड कांस्टेबल इतनी शराब पी थी कि डाक्टर एके सचान के परीक्षण करने पर दोपहर के समय एक बजे को 11 बजे का समय बता डाला। आरआई ने बताया कि दोनों का मेडिकल रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को दी जाएगी। इसके बाद ही दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाइयों के आदेश होगें। एसपी ने बताया कि शराब के नशे ड्यूटी करने वालों की फाइलें तलब की हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन