फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cooperative society locked, angry farmers blockade the road

Fatehpur News: सहकारी समिति का ताला बंद, नाराज किसानों ने लगाया जाम

Thu, 30 Oct 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cooperative society locked, angry farmers blockade the road
फोटो-25-गाजीपुर-बहुआ मार्ग पर जाम लगाए बैठे किसान। संवाद
गाजीपुर। बहुआ विकासखंड के चकसकरन साधन सहकारी समिति का ताला न खुलने से नाराज किसानों ने बुधवार को सड़क जाम कर दिया। जाम लगने से कई वाहन फंस गए। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही किसान सड़क से हट गए और आवागमन बहाल हो गया।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति में 340 बोरी डीएपी खाद वितरण के लिए आई थी। सचिव मान प्रताप सिंह ने मंगलवार को 19 बोरी खाद वितरित की और समिति का ताला बंद कर चले गए। किसानों का दावा है कि सचिव ने बुधवार को सुबह 10 बजे से खाद वितरण की बात कही थी।
विज्ञापन

इस पर बुधवार सुबह से किसान समिति के बाहर लाइन में लग गए। सचिव समय पर नहीं पहुंचे। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ी और उन्होंने गाजीपुर-बहुआ मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें सड़क जाम की कोई सूचना नहीं मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर गई।

फोटो-25-गाजीपुर-बहुआ मार्ग पर जाम लगाए बैठे किसान। संवाद

फोटो-25-गाजीपुर-बहुआ मार्ग पर जाम लगाए बैठे किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed