फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Controversy over Hanuman Ji's statue at Maudev Square heats up again

Fatehpur News: मऊदेव चौराहे पर हनुमान जी की मूर्ति को लेकर फिर गरमाया विवाद

Sun, 15 Jun 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Controversy over Hanuman Ji's statue at Maudev Square heats up again
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के मऊदेव चौराहे पर स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। शनिवार सुबह बिंदकी एसडीएम सर्वेश सिंह, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज दुर्गेश दीप, राजस्व विभाग व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित स्थल की पैमाइश कराई गई। पैमाइश में यह स्पष्ट हुआ कि जिस स्थान पर मूर्ति स्थापित है, वह जमीन सरकारी मिल्कियत में दर्ज है।
विज्ञापन

करीब छह महीने पहले जोनिहा-अमौली मार्ग के किनारे स्थित इस बेशकीमती भूखंड पर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। एक पक्ष वहां मकान निर्माण कर रहा था, वहीं दूसरे पक्ष ने बीच में आकर मूर्ति स्थापित कर दी। मामले में कई बार शिकायती पत्र दिए गए, पर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। शनिवार सुबह सात बजे लेखपाल विवेक कुमार के पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया। दोपहर एक बजे के आसपास राजस्व टीम ने पैमाइश शुरू की और जेसीबी मशीन की मदद से एक पक्ष के द्वारा पहले से बनाए गए पिलरों को हटवाया गया।
विज्ञापन

मूर्ति की दक्षिण दिशा में बसे साहू परिवारों की भूमि पर जेसीबी चलने पर महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने अधिकारियों को घेरकर पूरे चौराहे की सरकारी जमीन की पैमाइश की मांग की और आरोप लगाया कि भू-माफिया लगभग 15 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर चुके हैं। विरोध के कारण मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई, इसे पुलिस ने शांत कराया। पांच घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद करीब तीन बजे उपजिलाधिकारी व सीओ मौके से रवाना हुए। एसडीएम सर्वेश सिंह ने बताया कि मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए एक पक्ष ने एक सप्ताह का समय मांगा है। स्थल पर मिल्कियत सरकार का बोर्ड भी लगा दिया गया है। साथ ही हल्का लेखपाल विवेक कुमार को निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण के लिए संबंधितों को नोटिस जारी किए जाएं। इस पूरी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed