फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Contractor beats up forest guard for stopping vehicle

Fatehpur News: ठेकेदार ने वाहन रोकने पर वन रक्षक को पीटा

Mon, 06 May 2024 03:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 06 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Contractor beats up forest guard for stopping vehicle
वन दरोगा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लकड़ी कटवाकर बेचने जा रहे ठेकेदार ने वाहन रोकने पर वन रक्षक को पीट दिया। वन दरोगा ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
खखरेरू रेंज क्षेत्र में अनूप कुमार शुक्ल वन दरोगा हैं। उन्होंने बताया कि धाता लकड़ी लदी लोडर तिरपाल से ढकी आने की सूचना पर रात को रोकवाई गई। चालक से पूछताछ में पता लगा कि लकड़ी देवरार गांव से इरफान निवासी चमनगंज कस्बा मंझनपुर थाना मंझनपुर कौशांबी ने कटवा लदवाई है। गाड़ी में इरफान मौजूद मिला।
विज्ञापन

पेड़ कटान व परिवहन कागजात मांगे। कागज न मिलने पर थाना धाता ले जाने लगे। उसने थाने जाने से मना किया और गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट में वन रक्षक अनुरुद्ध सिंह को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ललौली थाने के तपनी गांव में सागौन के पेड़ काटने का वन दरोगा रवींद्र कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मौके से 30 पेड़ सागौन के अवैध रूप से काटे गए। सागौन के पेड़ रोहित सिंह के हैं। उन्होंने बिना अनुमति कटवाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed