{"_id":"57f3f3064f1c1b8c32270994","slug":"contract-workers-dropped-from-pole-twenty-feet-high-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस फिट ऊं चे पोल से गिरा संविदा कर्मी, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस फिट ऊं चे पोल से गिरा संविदा कर्मी, मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
राधानगर में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर नई बस्ती निवासी अरुण कुमार बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत था। जोनिहां उपकेंद्र का पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने की वजह से फुंक गया था। तीन एमबीए के रावतपुर सप्लाई वाले ट्रांसफार्मर से दूसरे गांवों की बिजली की लाइन जोड़ने के लिए मंगलवार को अरुण पोल पर चढ़ा था।
अचानक पैर फिसलने से अरुण करीब बीस फीट की ऊंचाई से रोड पर गिर गया। मौके पर रहे लाइन मैन रिंकू ने जेई सुंदरलाल को खबर दी। आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचे जेई उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। जहां से डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जेई ने बताया कि तत्काल विभाग से पचास हजार रुपये की नकद मदद और बाकी विभागीय कार्यवाही के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
दोबारा सुनीता का सुहाग छिना
राधानगर निवासी रजोल का संविदा कर्मी बेटा अरुण दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई की बीमारी के कारण एक साल पहले मौत हो गई थी। भाई की पत्नी सुनीता को अरुण ने अपना लिया था। सात माह पहले चैत्र पक्ष के नवरात्रि में दोनों परिवारों की मर्जी पर ब्याह रचाया था। परिवार में खुशियों का माहौल था। घटना से परिवार का चिराग बुझ गया। दोबारा सुनीता की मांग का सिंदूर छिन गया। मां फूलमती दहाड़ मारकर रोती बिलखती रही।