{"_id":"630d0a3712c42734b70b6b60","slug":"container-accident-e-rikshwa-owner-death-fatehpur-news-knp7153312179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार किसान की मौत
विज्ञापन
हसवा। तेज रफ्तार कंटेनर ने सोमवार सुबह ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा सवार किसान की मौत हो गई। रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थरियांव थाना क्षेत्र के बेंती सादात गांव निवासी बद्री प्रसाद (60) किसान थे। खेत से मक्के के भुट्टे सोमवार सुबह ई रिक्शा में लादकर लोधीगंज मंडी जा रहा था। हाईवे पर सुधवां मोड़ के पास ओवरब्रिज पर दो घोड़े मरे पड़े थे। ई-रिक्शा चालक ने उनके बगल से निकलने की कोशिश की।
तभी पीछे से आ कंटेनर ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा से किसान उछलकर दूर गिरा और मौत हो गई। कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर चालक घर्मेंद्र भी घायल हो गया। ई-रिक्शा चालक अंकित भी घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। चौकी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने चालकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि कंटेनर चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।