फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Consumers of southern feeder bemoaned overnight power cut

Fatehpur News: रात भर विद्युत कटौती में बिलबिलाए दक्षिणी फीडर के उपभोक्ता

Sun, 02 Jul 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 02 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Consumers of southern feeder bemoaned overnight power cut
बिंदकी। फॉल्ट के कारण कस्बे की विद्युत आपूर्ति पूरी तरीके से ध्वस्त रही। सबसे अधिक प्रभावित दक्षिणी क्षेत्र रहा। ग्यारह हजार लाइन लाइन में फाल्ट होने के कारण पूरी रात दक्षिणी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। पूरी रात उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

कस्बे की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था इन दिनों बुरी तरह चरमरा गई है। दिन-रात कई कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे से लेकर पूरी रात विद्युत आपूर्ति दक्षिणी क्षेत्र की बाधित रही। जैसे तैसे रात 9 बजे आपूर्ति की गई, लेकिन एक घंटे बाद ही बिजली कट गई। शनिवार सुबह कुछ ऐर के लिए बिजली आपूर्ति हुई। कुछ घंटे बाद लाइन में फॉल्ट आने से दोबारा बिजली काट दी गई। लोगों के घरों के इनवर्टर की चार्जिंग खत्म हो गई। लोग घरों में पानी के लिए तरस गए। दोपहर को दो बजे घोषित कटौती कर दी गई। शाम से बिजली ने आंखमिचौली शुरू कर दी। विद्युत विभाग के जेई रवि कुमार ने बताया कि रात में एसी और अन्य विद्युत उपकरण का प्रयोग अधिक हो जाने के कारण लोड बढ़ जाता है। जिस कारण फॉल्ट हो जाते हैं। पेट्रोलिंग करके जल्द से जल्द फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल कराई जाती है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से आम उपभोक्ता परेशान हो रहा है। वह हर महीने समय पर बिल देता है। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं मिलती है। वहीं दिन रात कटिया लगाकर अवैध कनेक्शन लगाकर लोड बढ़ाने वालों की जानकारी विभाग के पास होने के बावजूद कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। लोगों के बीच बाइपास कनेक्शन की भी चर्चा है। कहना है कि मीटर सिर्फ वैध कनेक्शन दर्शाने के लिए होते हैं। अवैध कनेक्शन से एसी चलाई जाती है। बिजली बिल भी नाममात्र का भरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed