{"_id":"69b1c90f9cc6bac9fa036d7d","slug":"construction-of-the-roadways-bus-stand-is-in-its-final-stages-buses-will-start-operating-soon-fatehpur-news-c-217-1-bnd1006-150750-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण अंतिम दौर में, जल्द शुरू होगा बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण अंतिम दौर में, जल्द शुरू होगा बसों का संचालन
विज्ञापन
फोटो-31- बन कर तैयार बिंदकी बस स्टैंड, बसों का इंतजार। संवाद
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
बिंदकी। कस्बे के महरहा रोड स्थित राजकीय रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 2.82 लाख रुपये से बन रहे इस बस स्टैंड के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जल्द ही यहां से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
करीब डेढ़ दशक से अधिक समय तक बस स्टैंड जर्जर हालत में पड़ा था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। बसों का इंतजार करने के लिए यात्रियों को गांधी चौराहे पर खड़ा रहना पड़ता था।
नए बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र, प्रशासनिक भवन, कैंटीन, पेयजल व्यवस्था और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बस स्टैंड के शुरू होने से यात्रियों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
आवास विकास परिषद के एक्सईएन अभिषेक वर्मा ने बताया कि बस स्टैंड का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही इसे परिवहन विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद बाद यहां से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

फोटो-31- बन कर तैयार बिंदकी बस स्टैंड, बसों का इंतजार। संवाद- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक