{"_id":"6ac2ab4af81ddcfb660fef7e","slug":"construction-of-the-destroyed-bilanda-makanpur-road-resumes-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-163808-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ध्वस्त बिलंदा-मकनपुर मार्ग का निर्माण फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ध्वस्त बिलंदा-मकनपुर मार्ग का निर्माण फिर शुरू
विज्ञापन
फोटो-18-दो अक्तूबर को प्रकाशित खबर की पीडीएफ।
हुसैनगंज। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बिलंदा से हुसैनगंज-हथगाम मार्ग को जोड़ने वाली साढ़े 14 किलोमीटर सड़क का निर्माण फिर शुरू हो गया है। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही है।
इसका निर्माण ढाई साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही से काम रुक गया था। मिट्टी पुराई के बाद करीब एक साल पहले गिट्टी व धूल डालकर सड़क समतल की गई थी। इसके बाद से काम बंद था, जिससे राहगीरों को धूल और गिट्टी से परेशानी हो रही थी।
हसनापुर गांव के पास सड़क पर भरे पानी व कीचड़ से बाइक सवार चुटहिल हो रहे थे। अमर उजाला ने दो अक्तूबर को इस अधूरी सड़क की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने तीसरे दिन हसनापुर के गड्ढे पाटने के साथ ही सड़क की ढलाई शुरू कर दी। काम शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की है।