{"_id":"69839ae0d5f9af358f068d6a","slug":"complaint-against-jafarganj-police-for-taking-bribe-of-rs-19000-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148731-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जाफरगंज पुलिस पर 19 हजार रिश्वत लेने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जाफरगंज पुलिस पर 19 हजार रिश्वत लेने की शिकायत
विज्ञापन
फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के दरौटा लालपुर गांव में एक युवती के अपहरण के मामले में पुलिस पर पिता-पुत्रों को प्रताड़ित करने का आरोप परिजन ने लगाया है। परिजन का आरोप है कि जाफरगंज पुलिस ने पिता को छोड़ने के लिए 19 हजार रुपये की रिश्वत भी ली है।
दरौटा लालपुर गांव निवासी रामबाबू रैदास ने एसपी से शिकायत में बताया कि 27 जनवरी को उनके पुत्र सोनू और सुनील के साथ वह थाने पहुंचे। पुलिस ने उनके बड़े पुत्र पर गांव की एक स्वजातीय लड़की को ले जाने का आरोप लगाया और सभी को थाने में बैठा लिया। पुलिस ने रुपये की मांग की और न देने पर जीवन बर्बाद करने की धमकी दी।
28 जनवरी को बेटों से रुपये लाने को कहा गया। उन्होंने कस्बा जाफरगंज की एक कॉस्मेटिक दुकान से 20,000 रुपये ऑनलाइन उधार लिए और नकद पुलिस को दिए। पिता को छोड़ दिया गया लेकिन बेटों को थाने में रखा गया। युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कोमल सिंह के हस्तक्षेप पर रुपये वापस किए गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उन्हें चार दिन बाद और उनके पुत्रों को आठ दिन बाद छोड़ा गया। पुलिस ने मारपीट भी की। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने आरोपों को गलत बताया और कहा कि लड़की को खोज लिया गया है। एसपी ने मामले में जांच की बात कही है।