{"_id":"573b7ae74f1c1b6d75ac7092","slug":"complainant-arrived-in-the-blazing-sun-made-an-appeal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप में पहुंचे फरियादी, लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप में पहुंचे फरियादी, लगाई गुहार
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 18 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
शिकायत सुनते डीएम व एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में मंगलवार को तहसील दिवस में डीएम राजीव रौतेला व एसपी कलानिधि नैथानी से अपनी शिकायत करने फरियादी पहुंचे। भीड़ इतनी अधिक रही कि कर्मचारी शिकायत दर्ज नहीं कर पा रहे थे। काफी फरियादी बिना शिकायत पंजीकरण कराए सीधे डीएम के पास पहुंचे और अपनी बात कही।
तहसील दिवस में 207 शिकायतें दर्ज हुईं। राजस्व विभाग की 11 शिकायतों का निस्तारण हुआ। वहीं एसपी कलानिधि नैथानी ने सभी थानाध्यक्षों को वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एडीएम आलोक कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. विनय पांडेय, एसडीएम अमित भट्ट, सीओ अतुल कुमार चौबे, डीआईओएस नंदलाल यादव, बीएसए विनय सिंह ,समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र सिंह, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
71 के सापेक्ष निपटीं छह शिकायतें- बिंदकी। तहसील में मंगलवार को एसडीएम जेएन सचान की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। 71 शिकायतें आईं, लेकिन छह शिकायतें ही सुलझ सकीं। बाकी शिकायतों को संबंधित विभाग के प्रतिनिधियों के हवाले कर दिया गया। शिकायतों में राजस्व की 32, पुलिस की 26, पूर्ति विभाग की चार, विद्युत की दो, समाज कल्याण की एक के अलावा छह अन्य विभागों से संबंधित रहीं।