फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   collaborated in BJP and LJP to contest election hand in hand

भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी लोजपा

Sun, 15 Feb 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 15 Feb 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
collaborated in BJP and LJP to contest election hand in hand

लोक जन शक्ति पार्टी की बैठक में संगठन मजबूती की रणनीति तैयार की गई। किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को जोरदारी से उठाते हुए गांव गांव तक पहुंचने का आह्वान किया।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में लोक जन शक्ति पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्तेश्वर राय ने कहा कि लोजपा प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन


2016 तक पूरे   प्रदेश में संगठन मजबूत हो जाएगा और 2017 में पूरे जोश से लोजपा भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। 2017 में जनता क्षेत्रीय पार्टियों को धता बताकर वोट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोजपा की दो विधानसभा सीटों पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इसके पहले लोजपा के प्रदेश महासचिव अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धर्मेंद्र मिश्रा को किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन की घोषणा की। इस मौके पर धर्मेंद्र मिश्रा और अरविंद शुक्ला ने संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दिया।

स्वागत करने वालों में लोजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह यादव, राजेश शुक्ला, रामसजीवन पासवान, जगत नारायण त्रिपाठी, अनिल पासवान आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed