फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Coincidence of Bhaum Pushp Nakshatra on Makar Sankranti after 19 years, auspicious for shopping

Fatehpur News: मकर संक्रांति पर 19 साल बाद भौम पुष्प नक्षत्र का संयोग, खरीदारी के लिए है शुभ

Mon, 13 Jan 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Coincidence of Bhaum Pushp Nakshatra on Makar Sankranti after 19 years, auspicious for shopping
फतेहपुर। मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। पंडितों के अनुसार मकर संक्रांति पर मंगल स्व ग्राही भौम पुष्प योग बन रहा है। 19 साल बाद ऐसा संयोग पुष्प में संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन किसी भी चीज की खरीदारी शुभ फलदायी मानी जाएगी। खजुहा के ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश मिश्र ने बताया कि मकर संक्रांति सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश करने के दिन मनाई जाती है। 14 जनवरी को माघ मास कृष्ण पक्ष तिथि प्रतिपदा मंगलवार के दिन सूर्य धनु राशि से शनिवार की सुबह 8.45 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगें। इस बार 14 जनवरी को सुबह 8.45 बजे से रात तक रहेगीं।
विज्ञापन

इस दिन खरीदारी के साथ तिल, उड़द के दान का महत्व
पंडित दिनेश मिश्र ने बताया कि सूर्य उत्तरायण होने के साथ दिन बदलते हैं और उनकी अवधि भी बढ़ने लगती है। सूर्य उत्तरायण होने पर सूर्य को अर्ध्य देकर पूजन करने का विधान है। यह नक्षत्र विकास, शुभता, धन समृद्धि, और आध्यात्मिक विकास का प्रतिनिधित्व करता है। मकर संक्रांति पर्व मंगल पुष्प योग बन रहा है। जो खरीदारी के साथ दान-पुण्य के लिए शुभ माना जाता है। इसके साथ संक्रांति के दिन तिल,उड़द, धान, खिचड़ी, गुड़, ऊनी वस्त्र, फल का दान किया जाता है। इसको करने से पुष्प का लाभ मिलता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed