{"_id":"61e1c6e76693e54c1e589b25","slug":"codem-fatehpur-news-knp675357856","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल में खंडहर हो गया पंचायत भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल में खंडहर हो गया पंचायत भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। एक ओर ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन व्यवस्थाओं से लैस करके हाईटेक बनाने का काम किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर विकास की कार्य योजनाओं को तैयार करने के लिए बनाए गए भवन खंडहर हो रहे हैं। यहां तक की इन भवनों के खिड़की, दरवाजे तक चोर ले गए।
बहुआ ब्लाक के गौरी ग्राम पंचायत के मजरा छीट का पुरवा में विधायक निधि से सन 2011 में पंचायत भवन का निर्माण हुआ था। 10 साल के अंतराल में पंचायत भवन के दरवाजे, खिड़की चोरी हो गए। देखरेख में अभाव में भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया। पंचायत भवन में बनाया गया शौचालय पूरी तरह से कंडम हो गया है। जबकि इन्हीं पंचायत भवन में हर महीने सदस्यों की बैठक और विकास कराने की योजना तैयार करने का नियम है। छह महीने पहले पंचायत सहायक के रूप में संविदा कर्मी की तैनाती भी यहां हुई है। जिसे पंचायत भवन में रहकर काम करना है।
इसके बाद भी भवन के हालात कुछ और ही हकीकत बयां कर रहा है। पंचायत सचिव नीरज सिंह ने बताया कि पंचायत भवन जर्जर होने की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई। बजट मंजूर होते ही भवन की मरम्मत कराई जाएगी।